आम बजट से केजरीवाल निराश, बोले- दिल्ली के साथ फिर हुआ सौतेला व्यवहार

Last Updated 01 Feb 2020 03:18:50 PM IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि बजट में इस बार भी दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।


 केजरीवाल ने 2020-21 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किये गये बजट पर निराशा जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली भाजपा की प्राथमिकताओं में आता ही नहीं तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दें?’’      

उन्होंने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन एक बार फिर दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ।’’      

केजरीवाल ने कहा कि सवाल यह भी है कि चुनाव से पहले ही जब भाजपा दिल्ली को निराश कर रही है तो क्या यह चुनाव के बाद अपने वादे निभाएगी?    

 

दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और विधानसभा चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएंगे।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment