दिल्ली चुनाव: अनुराग ठाकुर 3, प्रवेश वर्मा 4 दिन नहीं कर सकेंगे प्रचार

Last Updated 30 Jan 2020 02:54:19 PM IST

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को तीन दिन और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को चार दिन तक चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है।


अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा (फाइल फोटो)

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ठाकुर अगले 72 घंटे तक और वर्मा 96 घंटे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सकेंगे।     

दोनों नेताओं पर दिल्ली चुनाव में सामाजिक टकराव फैलाने वाले विवादित बयान देने के कारण चुनाव प्रचार करने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।    

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध की समय सीमा आयोग द्वारा गुरुवार को आदेश जारी करने के साथ ही शुरू हो जाएगी। साथ ही दोनों नेताओं का नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखे जाने का आदेश भी प्रभावी रहेगा।      

आयोग ने विवादित बयान मामले में बुधवार को ठाकुर और वर्मा को भाजपा के स्टार प्रचारक की सूची से बाहर करने का आदेश जारी किया था। 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment