दिल्ली के विवेक विहार में 14 कारें जलकर खाक

Last Updated 16 Jan 2020 11:42:58 AM IST

दिल्ली के विवेक विहार पुलिस थाने के सामने खुले मैदान में बुधवार देर रात 14 कारें जलकर खाक हो गईं।


विवेक विहार में 14 कारें जलकर खाक

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी बुधवार देर रात दो बजकर 25 मिनट पर मिली थी और तुरन्त ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।      

उन्होंने बताया कि विवेक विहार पुलिस थाने के सामने खुले मैदान में पार्क की गई 14 कारों में आग लग गई। ये पुरानी कारें वहां खरीदने-बेचने के लिए रखीं गई थी।           

अधिकारी ने बताया कि कार का व्यापार करने वाले एक व्यक्ति ने ये गाड़ियां वहां पार्क की थीं।      

आग पर देर रात तीन बजे काबू पा लिया गया था। 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment