जेएनयू परिसर में हिंसा के बाद पुलिस तैनात

Last Updated 06 Jan 2020 12:24:45 AM IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर पर छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के आग्रह पर परिसर में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।


जेएनयू परिसर में हिंसा के बाद पुलिस तैनात

हिंसक झड़प में कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) देवेंद्र आर्य ने आईएएनएस से कहा, "विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमसे आग्रह किया, इसके बाद पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया।"

आर्य ने कहा कि पुलिस टीम ने परिसर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस परिसर के अंदर के हालात देखकर अपना काम करेगी।



जेएनयू परिसर में रविवार की शाम कुछ नाकाबपोश लोग घुस गए। वे हाथ में डंडे और लोहे की रॉड लिए हुए थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं और प्रध्यापकों की अंधाधुंध पिटाई कर दी।

पिटाई से जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित दो पदाधिकारी घायल हो गए। आइशी की आंख पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। लहूलुहान आइशी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

घायल छात्रों ने आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर हिंसा करने का आरोप लगाया है।

हमले में जेएनयू छात्रसंघ के महासचिव सतीश चंद्र भी घायल हुए हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment