गलन से राहत नहीं, शीतलहर कल से

Last Updated 27 Dec 2019 01:41:26 AM IST

गलन वाली सर्दी से राहत मिलने की संभावना से इनकार करते हुए मौसम विभाग ने शनिवार से दिल्ली में शीतलहर चलने की आशंका जताई है।


गलन से राहत नहीं

इसके साथ ही दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और नए साल की सुबह हल्की बारिश के साथ होने की बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गलन वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान ने पांच वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया।

अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार पांच वर्षो के दौरान आज के दिन इतना कम अधिकतम तापमान नहीं था।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड से दिल्ली के लोग परेशान है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की साइट (amssdelhi.gov.in)  कई दिनों से काम नहीं कर रहा है।

स्कूलों में दो दिन की छुट्टी : गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल-कॉलेज दो दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment