गलन वाली ठंड की गिरफ्त में दिल्ली

Last Updated 26 Dec 2019 06:41:55 AM IST

दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों अघोषित शीतलहर की चपेट में है। बुधवार को धूप हल्की खिलने के बावजूद लोगों को गलन वाली सर्दी का सामना करना पड़ा।


गलन वाली ठंड की गिरफ्त में दिल्ली

शाम के वक्त तो सर्द हवा से हाथ पैर सुन्न होने लगे थे। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन में यहां के न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वैसे पिछले पांच वर्षो के दौरान यहां का आज के दिन का न्यूनतम तापमान दो बार पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

बुधवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम और जाफरपुर इलाके का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर इलाके का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment