दिल्ली में सर्द रही सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

Last Updated 23 Dec 2019 01:36:43 PM IST

दिल्ली वासियों को सोमवार की सुबह भी ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस समय के लिए सामान्य है।


हालांकि रविवार की सुबह और भी सर्द थी जब न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हवा में आज नमी का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।    

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन भर आसमान साफ रहने और मंगलवार की सुबह मध्यम कोहरा रहने का अनुमान जताया है।      

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में दिन भर ठंड रहेगी और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।      

सफदरजंग में सुबह साढे पांच बजे दृश्यता 1,000 मीटर रही और सुबह साढे आठ बजे यह घटकर 600 मीटर पर आ गई। पालम में दृश्यता सुबह साढे पांच बजे 700 मीटर थी जो साढे आठ बजे घट कर 500 मीटर हो गई।    

शहर में वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में बनी रही और सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर एक्यूआई 310 दर्ज किया गया।      

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।    

रेलवे ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में प्रतिकूल मौसमी स्थितियों की वजह से 12 ट्रेनें पौने दो से पौने सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस करीब सात घंटे की देरी से चल रही है जबकि डिब्रूगढ से दिल्ली के बीच चलने वाली डिब्रूगढ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment