दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम की रैली 22 दिसम्बर को, सुरक्षा कड़ी
Last Updated 22 Dec 2019 01:35:39 AM IST
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
22 दिसम्बर की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रामलीला मैदान की रैली की तैयारी को शनिवार को अंतिम रूप देने में जुटे कर्मचारी। फोटो : सहारा न्यूज ब्यूरो |
रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब एक किमी दूर है, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
बैठक में अन्य चीजों के अलावा यह फैसला लिया गया कि अफवाहों पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रामलीला मैदान जाने वाले सभी मागरें पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।
| Tweet |