हिंसा फैलाने के आरोप में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गिरफ्तार

Last Updated 22 Dec 2019 01:24:36 AM IST

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया।


भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बीच में।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर के संगठन ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस की अनुमति के बगैर जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च आयोजित किया था। मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया, तो वे चकमा देकर निकल गए और बाद में मस्जिद के भीतर दिखे। पुलिस ने बताया कि आजाद शनिवार सुबह जामा मस्जिद से बाहर निकले और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, हालांकि चंद्रशेखर ने दावा किया कि उसने खुद सरेंडर किया।

पुलिस ने बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उधर दरियागंज में हुई हिंसा के चलते चालीस लोगों को हिरासत में लिया। बाद में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।   पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद आजाद को चाणक्यपुरी के अपराध शाखा के कार्यालय में रखा गया था, जहां उनसे पूछताछ की गई।

बाद में चंद्रशेखर को मध्य दिल्ली जिला पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब बताने पर आजाद को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आशंका जताई कि शुक्रवार शाम चंद्रशेखर ने दिल्ली गेट के पास भीड़ को भड़काया, जिससे भीड़ हिंसक हो गई और एक कार फूंक दी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment