दिल्ली के जामिया में फिर विरोध प्रदर्शन
Last Updated 21 Dec 2019 03:13:46 PM IST
दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए और उन्होंने 'मोदी-शाह होश में आओ, हिंदू-मुस्लिम मत करो' के नारे लगाने लगे।
|
इस दौरान पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असहाय दिखी।
इसी इलाके में एक सप्ताह पहले नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद से यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया है।
प्रदर्शन में स्थानीय लोगों के साथ विद्यार्थी भी शामिल हुए और उन्होंने 'वी वांट जस्टिस' के नारे लगाए।
| Tweet |