CAA Protest: दिल्ली के सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच यातायात बंद, मेट्रो सेवा बहाल

Last Updated 16 Dec 2019 10:12:41 AM IST

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच सोमवार सुबह यातायात बंद कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस ने यह जानकारी दी।    

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सरिता विहार से कांिलदी कुंज के बीच सड़क संख्या 13ए पर यातायात बंद कर दिया गया है। नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले मोटरसाइकिल सवार लोगों से मथुरा रोड, आश्रम और डीएनडी मार्ग तथा बदरपुर से आने वालों को आश्रम चौक वाले मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की जाती है।’’

 

सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार खोले गए : डीएमआरसी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार खोल दिए गए हैं और सभी स्टेशनों पर सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।   

 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद दक्षिणपूर्वी दिल्ली मेंंिहसा के मद्देनजर डीएमआरसी ने पुलिस की सलाह के बाद रविवार शाम को करीब 13 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए थे।      

डीएमआरसी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ सुरक्षा अद्यतन। सभी स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार खोल दिए गए हैं। सभी स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।’’

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment