कार में मिली डॉक्टर व महिला की लाश
रोहिणी सेक्टर-13 में बुधवार सुबह रंग रसायन अपॉर्टमेंट के सामने सड़क पर खड़ी सफेद रंग की वोक्सवैगन वेंटो कार में एक महिला व एक पुरुष का शव मिला।
कार में मिली डॉक्टर व महिला की लाश |
आशंका है कि महिला को गोली मारने के बाद उसके पुरुष साथी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान डॉक्टर ओम प्रकाश कुकरेजा (65) और सुदीप्ता मुखर्जी (55) के रूप में हुई। सुदीप्ता डॉक्टर के अस्पताल में बतौर डायरेक्टर कार्यरत थी।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच अफेयर था। महिला डॉक्टर से शादी करना चाहती थी। लेकिन शादीशुदा डॉक्टर इसके लिए तैयार नहीं था। उसने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। हालांकि प्रशांत विहार थाना पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बताया कि डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा ने पहले सुदीप्ता मुखर्जी के सीने में गोली मारी, फिर खुद को मार ली। हालांकि घटना का कोई चश्मदीद पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर मामले को सुलझाने में लगी है।
डॉक्टर ओम प्रकाश कुकरेजा परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-13 के रंग रसायन अपॉर्टमेंट में रहते थे। उनके परिवार में दिव्यांग पत्नी, एक बेटा तथा एक बेटी है।
| Tweet |