राजधानी में ऑड ईवन शुरू, पहले दिन 271 चालान
Last Updated 05 Nov 2019 02:33:07 AM IST
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऑड ईवन का दिल्ली की जनता ने जमकर समर्थन किया। लोगों के सहयोग की वजह से ही यह सफल हुआ है।
![]() ऑड नंबर वाली कार का चालान काटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। |
दिल्ली का प्रदूषण रविवार के मुकाबले बेहद कम हुआ है। इसमें ऑड ईवन का भी योगदान है। दिल्ली के लोगों के सहयोग के कारण ही पहले दिन सिर्फ 271 चालान हुए। मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में इस समय धुंध की गहरी चादर छाई है, गहरा प्रदूषण था। दम घुट रहा था। लोगों ने ऑड ईवन के तौर पर सख्ती कर प्रदूषण का जवाब दिया है। इसके लिए लोगों को बधाई।
यातायात पुलिस की ओर से 233, परिवहन विभाग की ओर से 19, एसडीएम व अन्य ने 19 चालान काटे हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा 30 लाख गाड़ियां चलती हैं। 15 लाख बाहर हैं। 100 - 200 चालान कोई बड़ी बात नहीं है।
| Tweet![]() |