दिल्ली में खुलेगी स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी

Last Updated 04 Oct 2019 07:00:16 AM IST

दिल्ली सरकार ने स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी बनाने का फैसला कर लिया है। इस प्रस्ताव को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस युनिवर्सिटी में स्कूल से पीएचडी तक की डिग्री प्रदान की जाएगी। युनिवर्सिटी का निर्माण मुंडका में 90 एकड़ में किया जाएगा। युनिवर्सिटी के चांसलर उपराज्यपाल होंगे और  राष्ट्रपति विजिटर होंगे।

संस्थान में प्रशासनिक अनुभव के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा के खिलाड़ी को वाइस चांसलर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युनिवर्सिटी के मसौदे को उपराज्यपाल को भेजा जाएगा।

उपराज्यपाल की मुहर लगने के बाद इसे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। विधानसभा से पास होने के बाद  युनिवर्सिटी की स्थापना हो सकेगी। इसे राज्य संघषर्विराम के रूप में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब खिलाड़ियों को किसी और डिग्री की आवश्यकता नहीं है। उन्हें खेल के आधार पर ही डिग्री मिल जाएगी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment