महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा

Last Updated 31 Jul 2019 04:18:08 PM IST

31 जुलाई के दिन का देश के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है।


दरअसल दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नये प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी। इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना बाना बुनना शुरू किया।      

गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment