दिल्ली में मांझे ने ले ली मासूम की जान
मांझे में गर्दन फंसने से बाइक सवार युवक व उसकी भतीजी फ्लाईओवर से गिर गए। हादसे में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई और घायलावस्था में चाचा अस्पताल में भर्ती है।
मांझे ने ले ली मासूम की जान |
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल की पहचान मोहन और मृतका की पहचान दीप्ति के रूप में हुई। मोहन अपने परिवार के साथ इंद्रपुरी में रहता है। परिवार में बड़ा भाई, भाभी और बच्चे हैं। उसमें पांच साल की दीप्ति भी थी। दीप्ति के पिता और चाचा दोनों ड्राइवर हैं।
दो दिन पहले वह अपने चाचा मोहन के साथ एक रिश्तेदार के पास फरीदाबाद से अपने घर जा रही थी। जैसे ही वे बदरपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचे, पतंग का मांझा मोहन के गले में आकर फंस गया। इससे मोहन की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अपनी भतीजी के साथ फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।
लोगों ने चाचा-भतीजी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मोहन के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। दीप्ति की हालत गंभीर थी। उसका उपचार अपोलो अस्पताल में चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पांच साल की मासूम दीप्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। दीप्ति घर की इकलौती बेटी थी। उससे एक बड़ा और एक छोटा भाई है।
| Tweet |