लूट की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Last Updated 29 Jun 2019 12:12:08 PM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने अक्षरधाम के खेलगांव आवासीय परिसर इलाके से लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोहम्मद रेहान के रूप में हुई है। हल्की मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि रेहान शुक्रवार को अपने साथियों के साथ अक्षरधाम इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।

रेहान के एक साथी को पुलिस ने 15 दिन पहले गिरफ्तार किया जिसमें उसने लूट की साजिश के बारे में बताया था।

उन्होंने बताया कि कल देर रात अक्षरधाम इलाके में पुलिस ने रेहान को घेरकर उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन बदमाश ने दो गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसके बाद रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

रेहान के पैर में गोली लगी है। उसे तुरंत एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद आज तड़के छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किया गया है। शुरुआती पूछताछ में रेहान ने बताया कि वह लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथी के पास जा रहा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment