दिल्ली में भाजपा के प्रचार अभियान के केंद्र में हैं मोदी

Last Updated 06 May 2019 07:05:10 PM IST

भाजपा राष्ट्रीय राजधानी को फतह करने के उद्देश्य से सोमवार को चुनाव प्रचार का नया नारा लेकर आयी। इस नारे के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।




दिल्ली में भाजपा के प्रचार अभियान

राष्ट्रीय राजधानी को फतह करने के उद्देश्य से सोमवार को चुनाव प्रचार का नया नारा ‘‘दिल्ली के दिल में है जोश, दिल्ली के दिल में है मोदी’’ सूत्र वाक्य के साथ भाजपा ने लोगों तक पहुंचने के लिए विज्ञापन वीडियो जारी किया।          

दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को आम चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा।   

       

अपने प्रचार के केंद्र में मोदी को रखना यह दिखाता है कि भगवा पार्टी स्थानीय मुद्दों से ऊपर उठकर अपने मुख्य नेता की लोकप्रियता को भुनाना चाहती है।          
‘मोदी लहर’ पर सवार होकर भाजपा ने 2014 में सभी सातों सीटें जीती थी। पार्टी ने इस बार अपने दो सांसदों की टिकट काट दी है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment