दिल्ली में कांग्रेस,आप गठबंधन पर अभी अंतिम फैसला नहीं: शीला

Last Updated 26 Mar 2019 06:22:17 PM IST

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन पर कांग्रेस ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।


कांग्रेस, आप गठबंधन पर अभी अंतिम फैसला नहीं

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में आप के साथ लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन के संबंध में पूछे गए सवाल पर सीधा कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जब फैसला लिया जायेगा मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जायेगी। आप के साथ गठबंधन पर फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को लेना है।’’

मीडिया में ऐसी अटकलें बराबर लगाई जा रही हैं कि आप के साथ गठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई है। श्रीमती दीक्षित के अलावा तीनों कार्यकारी अध्यक्ष आप से गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी. सी. चाको और पूर्व अध्यक्ष अजय माकन और अन्य बड़े नेता इसके समर्थन में हैं।



दिल्ली में सात लोकसभा सीटों को लेकर मीडिया में यह अटकलें हैं कि तीन पर कांग्रेस और चार पर आप लड़ सकती है। कांग्रेस की तरफ से हालांकि कोई भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है जबकि आप ने सभी सातों सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर प्रचार भी शुरू कर दिया है। दिल्ली में मतदान 12 मई को होना है।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment