भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू, एम्स में भर्ती
Last Updated 17 Jan 2019 04:58:58 AM IST
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्हें इलाज के लिए बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (file photo) |
शाह ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।’
एम्स सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह रात करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे थे।
| Tweet |