दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ी ठंड, उत्तर भारत में कोहरे से 13 ट्रेनें लेट

Last Updated 15 Jan 2019 12:10:55 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम रहा।


दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ी ठंड, 13 ट्रेनें लेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कुहासा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह कुहासे के साथ बदली छाई रही। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है।"

आईएमडी के अनुसार, दिन में शीतलहर जारी रहेगी और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 5 डिग्री पहुंच सकता है।

हालांकि, हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई जो सोमवार को 'बेहद खराब' श्रेणी में थी।



केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 213 रहा, जिसमें प्रमुख प्रदूषक कण पीएम 2.5 और पीएम 10 थे।

कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment