दिल्ली भाजपा ने आप सरकार के पुतले जलाए
एमसीडी चुनाव कुछ ही महीने दूर हैं. इस बीच दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज शहर में विरोध प्रदर्शन किया और अरविंद केजरीवाल नीत आप सरकार के पुतले जलाए.
दिल्ली भाजपा ने आप सरकार के पुतले जलाए (फाइल फोटो) |
दिल्ली सरकार को ‘निक्कमी और भ्रष्ट’ करार देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया.
दिसंबर, 2016 में मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद से दिल्ली भाजपा झुग्गी बस्तियों, अनाधिकृत कालोनियों और शहर के ग्रामीण हिस्सों पर ध्यान केंद्रित कर रही है. पार्टी ने आप सरकार पर इन इलाकों में रह रहे लोगों की जरूरतों और समस्याओं की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया.
दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ‘‘विरोध और पुतले जलाने के कार्यक्रम शहर में 280 स्थानों पर किए गए और इसका उद्देश्य निक्कमी, अराजक और भ्रष्ट केजरीवाल सरकार को बेनकाब करना था.’’
| Tweet |