कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा के कई कांग्रेस नेता BJP में हुए शामिल

Last Updated 03 Mar 2024 02:35:06 PM IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के गढ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के कुछ पदाधिकारियों ने राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।


कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा के कई कांग्रेस नेता BJP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में दल बदल का दौर जारी है। कांग्रेस के कई नेताओं ने पहले भी भाजपा की सदस्यता ली थी।

अब रविवार को कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के समक्ष पांढुर्ना की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वैशाली महाल्ले उपस्थित रहीं।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment