प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मध्य प्रदेश में हर तरफ उत्सव सा नजारा

Last Updated 22 Jan 2024 12:04:19 PM IST

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस मौके पर देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश भी राम के रंग में रंगा हुआ है। हर तरफ उत्सव और दीपावली जैसा नजारा है।


प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मध्य प्रदेश में हर तरफ उत्सव सा नजारा

सोमवार की सुबह से ही देवालयों से लेकर गली-चैराहा में उत्सवों के आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है।

श्रद्धालु और राम भक्त जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं और मंदिरों में रंगोलियां बनाई जा रही हैं।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने राम नाम का जाप किया और प्राण प्रतिष्ठा को भारत के लिए गौरव बताया।

इसी तरह ओरछा से लेकर चित्रकूट तक विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं और हर कोई अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उत्साहित है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment