मप्र की गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखेगी आत्मनिर्भर नारी

Last Updated 05 Jan 2024 11:21:51 AM IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में विभिन्न राज्यों की झांकियां का प्रदर्शन किया जाता है।


Mohan Yadav CM Madhya Pradesh

इस मौके पर मध्य प्रदेश की प्रदर्शित की जाने वाली झांकी की थीम ‘विकास का मंत्र-आत्मनिर्भर नारी है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर कहा कि मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत प्रसन्नता व गौरव का क्षण है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झांकियों में देश के दिल मध्य प्रदेश की झांकी की अद्भुत झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे खिला, विकास का मूल मंत्र - आत्मनिर्भर नारी के हमारे प्रण को यह झांकी और अधिक मजबूत करेगी। वंदेमातरम।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment