मध्य प्रदेश में BJP की 'जन आशीर्वाद यात्रा' से 60 लाख लोगों से संपर्क

Last Updated 12 Sep 2023 05:08:35 PM IST

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। इन यात्राओं के जरिए आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है। अब तक यात्राओं ने लगभग 60 लाख लोगों से संपर्क साधा है।


मध्य प्रदेश में BJP की 'जन आशीर्वाद यात्रा'

राज्य में पांच स्थानों से जन-आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं में राज्य के नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा 22 सितंबर तक चलेगी। समापन पर भोपाल में महाकुंभ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे।

राज्य में निकल रही जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर मंगलवार को प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जन आशीर्वाद यात्राओं की समीक्षा की गई।

राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रदेश चुनाव प्रभारी ने यात्रा की समीक्षा की है। राज्य में यात्रा को अभी तक ऐतिहासिक सफलता मिली है। हमारे केंद्रीय और राज्य के नेता यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्राओं के दौरान एक दिन में कई सभाएं हो रही हैं।

भूपेंद्र सिंह ने जन आशीर्वाद यात्राओं का ब्यौरा देते हुए बताया कि यात्रा में 11 सितंबर तक 60 लाख लोगों से संपर्क हो चुका है। हमारा लक्ष्य सभी मतदाता तक पहुंचना है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment