BJP की List में परिवारवाद की छाया, Congress ने कसा तंज

Last Updated 17 Aug 2023 06:25:04 PM IST

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है, उसमें परिवारवाद की भी छाया नजर आ रही है।


मुख्यमंत्री शिवराज चौहान

भाजपा ने कई ऐसे उम्मीदवार बनाए हैं, जिनके पिता या तो विधायक रहे हैं अथवा सांसद रह चुके हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने इसको लेकर भाजपा पर तंज कसा है और कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी सामने है।

भाजपा की पहली सूची पर हम गौर करें तो एक बार साफ होती है कि सबलगढ़ से सरला रावत को उम्मीदवार बनाया गया है, जिनके ससुर मेहरबान सिंह रावत पूर्व में विधायक रह चुके हैं।

इसी तरह जबलपुर की पाटन विधानसभा सीट से प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है।

जबकि, छतरपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह को मैदान में उतारा गया है।

इसी तरह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह के बेटे धुर्वे नारायण सिंह पर भी पार्टी ने दांव लगाया है।

भाजपा के दिग्गज नेता दिलीप सिंह भूरिया की बेटी निर्मला भूरिया को पार्टी ने पेटलावद से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज का कहना है कि भाजपा हमेशा परिवारवाद की बात करती है। मगर, उनकी कथनी-करनी अलग-अलग है। यह बात भाजपा की 39 उम्मीदवारों की जारी की गई सूची को देखकर समझी जा सकती है।

भाजपा के नेता हमेशा परिवारवाद खत्म करने की बात करते हैं। मगर सूची में कई बड़े नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जो भाजपा के सच को सामने लाने के लिए काफी है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment