ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक समर्थक का टिकट कटा

Last Updated 17 Aug 2023 06:21:15 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने इसी साल होने वाले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

इस सूची में दो ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां के नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

मगर, इन दोनों में से भाजपा ने एक उम्मीदवार बनाया है। जबकि, दूसरे का टिकट काट दिया है।

भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। उसमें उन क्षेत्रों के उम्मीदवार भी शामिल हैं, जो सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए।

दो विधानसभा क्षेत्रों सुमावली और गोहद के तत्कालीन विधायकों ने सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ी थी। उसके बाद उपचुनाव हुए तो भाजपा ने सुमावली से एंदल सिंह कंसाना और रणवीर सिंह जाटव को उम्मीदवार बनाया।

यह दोनों उम्मीदवार उप चुनाव हार गए। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जिन 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें सुमावली और गोहद विधानसभा क्षेत्र के भी उम्मीदवारों के नाम हैं।

भाजपा ने जहां एदल सिंह कंसाना को सुमावली से फिर उम्मीदवार बनाया है तो वहीं गोहद से रणवीर जाटव के स्थान पर लाल सिंह आर्य को टिकट दिया है।

कुल मिलाकर सिंधिया के साथ आए इन दो विधायकों में से एक का टिकट बीजेपी ने काट दिया है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment