Madhya Pradesh : सतना में 5 साल की बच्ची से Rape, अस्पताल में भर्ती

Last Updated 17 Aug 2023 03:44:11 PM IST

मध्य प्रदेश के सतना जिले में पांच साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि मासूम बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Madhya Pradesh : सतना में 5 साल की बच्ची से Rape

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता भिखारी हैं और एक मंदिर के पास रहते थे। पुलिस ने कहा कि बुधवार को 35 वर्षीय आरोपी पीड़िता को खाना देने के बहाने अपने साथ ले गया।

व्यक्ति ने सुनसान जगह पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान छोड़कर मौके से फरार हो गया।

लड़की को कुछ स्थानीय लोगों ने देखा और जानकारी पुलिस को दी। मासूम बच्ची को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, हालत बिगड़ने पर उसे रीवा जिले के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह घटना जघन्य और शर्मनाक है। आरोपी किसी भी प्रकार की नरमी का हकदार नहीं है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।

बता दें कि तीन हफ्ते पहले सतना जिले के मैहर में एक 11 वर्षीय लड़की का दो लोगों ने गैंगरेप किया था।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment