सीएम शिवराज बोले- राहुल गांधी का देश को बहिष्कार करना चाहिए

Last Updated 21 Mar 2023 01:01:32 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर झूठ बोलने वाला नेता करार देते हुए कहा है कि राहुल गांधी का तो देश को बहिष्कार करना चाहिए।


पिछले दिनों कैम्ब्रिज में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, राहुल गांधी प्रमाणिक झूठे हैं। अपने झूठ के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पहले भी माफी मांगी है। लेकिन माफी मांगने के बाद भी झूठ बोलने से बाज नहीं आते। फिर बोल रहे हैं।

राज्य में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने मध्यप्रदेश में भी झूठ बोला था, मध्यप्रदेश की जनता याद करे, उन्होंने कहा था मध्यप्रदेश में 10 दिन में सभी किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। अगर 10 दिन में कर्ज माफ नहीं किया तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा।

उन्होंने आगे कहा 10 दिन तो क्या, सवा साल में कर्ज माफ नहीं किया। आपने सवा साल में मुख्यमंत्री नहीं बदला, मुख्यमंत्री को फिर मध्यप्रदेश की जनता ने बदल दिया। सच तो यह है कि ऐसे व्यक्ति को झूठ बोलने की सजा मिलनी चाहिए। देश के लोकतंत्र और पवित्र संसद में झूठा इल्जाम लगाने वाले राहुल का तो देश को बहिष्कार करना चाहिए।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment