कांग्रेस किसान विरोधी है-शिवराज

Last Updated 24 Sep 2020 03:41:36 PM IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनायी है।


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां कहा कि कांग्रेस किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल का विरोध करना किसानों के साथ द्रोह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तीन बिल लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज को कहीं भी बेचने का अधिकार है।

श्री चौहान ने कहा कि किसान चाहे तो अपनी उपज मंडी या फिर मंडी के बाहर बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि फसल बोते समय यदि कोई करार करके तय कीमत बता दे तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है। यदि किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं और किसान अपनी फसल भेजता है तो कांग्रेस को इससे क्या आपत्ति है। अगर अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन करके स्टॉक लिमिटेड को अनलिमिटेड कर दिया तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है।

उन्होंने कहा कि जब अधिक खरीदी होगी तो किसानों को अधिक मूल्य मिलेगा इससे कांग्रेस को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना, भ्रम फैलाना यह कांग्रेस की फितरत है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी का नाम सुनकर कांग्रेसी सपने में भी चौंककर उठ जाते हैं और विरोध करने लगते हैं।

श्री चौहान ने कहा कि यह केवल श्री मोदी का विरोध नहीं है। यह किसानों का भी विरोध है जिसे देश और मध्यप्रदेश का किसान कभी सहन नहीं करेगा। यह तीनों बिल किसान हितैषी हैं और इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हैं।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment