मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, CM शिवराज ने जताया शोक

Last Updated 11 Aug 2020 06:11:10 PM IST

मशहूर शायर राहत इंदौरी का आज इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने आज ही अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।


मशहूर शायर राहत इंदौरी(फाइल फोटो)

वे 70 साल के थे। राहत इंदौरी के निधन की पुष्टि श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सेम्स) ने की।

सेम्स प्रवक्ता ने बताया कि राहत इंदौरी को गंभीर अवस्था में परसो रात को भर्ती कराया गया था। उन्हें आज ह्दयाघात हुआ, जिससे शाम साढ़े चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

राहत इंदौरी के निधन की खबर से इंदौर ही नहीं, देश और दुनिया में शोक की लहर फैल गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहत इंदौरी सागर का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। आज सुबह ही उन्होंने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी की वे कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका इंदौर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इंदौरी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में कहा, "अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अजीज श्री राहत इंदौरी का निधन मध्य प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति दें।"

 

 

आईएएनएस/ वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment