दिग्विजय ने व्यापमं घोटाला मामले में कमलनाथ को लिखा पत्र

Last Updated 22 Jul 2019 04:15:34 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने व्यापमं के मुख्य आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है।


दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

सिंह की ओर से लिखे पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे व्यापमं मामले में निर्दोष छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने और उनके भविष्य की रक्षा के लिए उचित निर्णय लें।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन सरकार ने मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए छात्रों को मोहरा बनाया। वहीं अभ्यर्थियों के साथ परिजन को भी आरोपी बना दिया गया।

सिंह ने कहा है कि शासन को इस मामले में कई कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कई सुझाव देते हुए कहा है कि उन लोगों को, जिनका चयन भी नहीं हुआ है फिर भी आरोपी बना दिया गया है। उनके खिलाफ प्रकरण वापस ले लिए जाएं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मुख्य आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर निर्दोष छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाएं।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment