प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश के दौरे पर

Last Updated 13 May 2019 09:48:52 AM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोमवार को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं।


प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

वे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी और इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी।

प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी दोपहर 12.45 से 1.15 बजे तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। उसके बाद हेलिकॉप्टर से रतलाम पहुंचकर दोपहर दो बजे से तीन बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौजूद रहेंगी।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर से रतलाम से इंदौर पहुंचेंगी और वहां कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में शाम चार बजे से छह बजे के बीच रोड शो करेंगी।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment