हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना से मिले राहुल गांधी, लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा

Last Updated 05 Feb 2024 04:34:19 PM IST

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के साथ सोमवार को रांची पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास जाकर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की।


Rahul Gandhi With Kalpna Soren

कांग्रेस पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन से कहा, "हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे।" कल्पना सोरेन ने बुके देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। वह करीब 10 मिनट तक वहां रुके। कल्पना सोरेन ने उनसे कहा कि एक साजिश के तहत उनके पति को गिरफ्तार किया गया। हम परेशान जरूर हैं, लेकिन, हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की हर लड़ाई साथ लड़ी जाएगी। गौरतलब है कि कल्पना सोरेन ने अब तक खुद को राजनीति से दूर रखा है, लेकिन, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनके खुलकर मैदान में आने की संभावना जताई जा रही है।

 

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment