Jharkhand के बोकारो में जमीन विवाद में महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Last Updated 18 Oct 2023 07:06:28 PM IST

बोकारो में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े के बीच एक महिला पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी गई। महिला 80 फीसदी से भी ज्यादा जल गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।


जमीन विवाद में महिला को जिंदा जलाया

वारदात बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा की है। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर अमीशा परवीन नामक महिला के घर से 15-20 लोगों ने हमला किया।

इसी दौरान उन पर केरोसिन डाल आग लगा दी गई। पुत्र मुजाब अली ने मां को बचाने की कोशिश की। उसके भी दोनों हाथ झुलस गए हैं।

महिला को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां बर्न यूनिट की व्यवस्था नहीं होने के चलते बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला 80 से 90 फीसदी जल चुकी है। पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment