CM हेमंत ने BJP नेत्री के खिलाफ भूमि और संपत्ति के मामले में जांच की इजाजत दी

Last Updated 17 Aug 2023 07:09:23 PM IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ अवैध तरीके से भूमि और संपत्ति अर्जन के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो को पीई (प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी) दर्ज करने की अनुमति दी है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन

मिस्फिका हसन अभी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री हैं। वह पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। उन पर पाकुड़ के ईलामी प्रखंड की मुखिया रहते अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मिस्फिका के खिलाफ पीई (प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी) दर्ज करने की स्वीकृति मांगी थी। उनके खिलाफ एसीबी को एक शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र के साथ कंप्लेन लेटर दिया है।

उसके मुताबिक, मिस्फिका के नाम से कुल 8 भूखंडों का रजिस्टर्ड डीड है। इसके अलावा उन्होंने मुखिया रहते हुए कई अन्य संपत्ति भी अर्जित की है।

कंप्लेन लेटर में लगाये गये आरोपों की पुष्टि दुमका के तत्कालीन इंस्पेक्टर द्वारा दिये गये जांच रिपोर्ट में हुई थी और मामले की खुली जांच के लिए पीई दर्ज करने की अनुशंसा की गई थी।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment