झारखंड में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरे बैल को निकालने की कोशिश में जमीन हिस्सा धंसने से पांच लोगों की मौत

Last Updated 18 Aug 2023 09:15:50 AM IST

झारखंड की राजधानी रांची के पास एक गांव में बृहस्पतिवार को कुएं का एक हिस्सा ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक बयान से इस घटना की  जानकारी मिली। घटना रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर पिसका गांव की है।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, ‘‘पिसका गांव में एक कुएं में पांच लोगों की मौत से मेरा हृदय द्रवित है। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोक-संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी को सहने की क्षमता दे।’’

हालांकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने कहा कि कुएं में फंसे हुए पांच लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं और अभी मृतकों की संख्या नहीं पता चली है।

 

रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एच बी जामा ने बताया, ‘‘ यह घटना अपराह्न में एक जानवर के कुएं में गिर जाने के बाद हुई। जानवर को बचाने की कोशिश में नौ लोग कुएं के अंदर गए, लेकिन तभी कुएं का एक हिस्सा धंस गया।
 

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment