नक्सली हमले में जान गंवाने वाले दो जवानों को CM Soren ने दी श्रद्धांजलि, कहा नक्सलियों के ख़िलाफ़ हो रही है कार्यवाई

Last Updated 16 Aug 2023 01:26:07 PM IST

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान जान गंवाने वाले झारखंड जगुआर के दो जवानों को सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी।


Jharkhand C M Hemant Soren

मीडिया से मुख़ातिब होते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों पर नियंत्रण रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 'नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हमने झारखंड जगुआर के दो जवानों को खो दिया है। राज्य सरकार नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। कुछ नतीजे भी मिल रहे हैं। जो घटना हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों जवानों के परिवारों को सभी जरूरी सहायता दी जाएगी।

साथ ही झारखंड जगुआर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यहां बता दें कि तुम्बाहाका और सरजोमबुरू गांवों के बीच जंगल में मुठभेड़ हुई थी। बीते सोमवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक  यह मुठभेड़ सोमवार देर रात को टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र में तुम्बाहाका और सरजोमबुरू गांवों के बीच एक जंगल में हुई थी।


पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर हैं। उनके अनुसार, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर अमित तिवारी और कांस्टेबल गौतम कुमार नामक दो जवान शहीद हो गए। उनके अनुसार इलाके में शीर्ष नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर फोर्स और जिला सशस्त्र पुलिस के संयुक्त दल ने व्यापक पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया था। शेखर का यह भी कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को आते देख नक्सलियों ने उन पर गोलियां चलायी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो जवानों की मौत हो गयी।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment