Jharkhand में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में USV कार ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत

Last Updated 08 Jun 2023 07:09:50 AM IST

झारखंड में एक अनियंत्रित एसयूवी कार ने कई लोगों को रौंद डालने का मामला सामने आया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।


झारखंड के गुमला में तेजरफ्तार एसयूवी ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत

राज्य के गुमला में बुधवार शाम एक एसयूवी कार अनियंत्रित हो गयी। उसने  कई लोगों को रौंद डाला। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों में तीन महिलाएं हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स रांची लाया गया है। घटना गुमला के कामडारा प्रखंड में मेन रोड पर हुई। यहां तेजरफ्तार कार ने एक बैंक शाखा के बाहर स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

कार आगे जाकर सड़क के किनारे पलट गई। कार पर चार लोग सवार थे। कार रांची के एक शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल की बताई जाती है। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रांची लौट रहे थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। बताया जा रहा है कि उसने एक बाइक सवार को बचाने के दौरान नियंत्रण खो दिया।

हादसे में मारे गए लोगों में 30 वर्षीया बेरतिया बारला, 55 वर्षीय कृपा सुरीन, ज्योति देवी और बसंत नाग शामिल हैं। ये सभी कामडारा के ही रहने वाले बताए गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी जीरामणि केरकेट्टा, एलानी सुरीन, अजय टोपनो, जोडन नाग और लुमिया टोपनो को इलाज के लिए रांची लाया गया है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment