नवविवाहिता Wife को कर दिया उसके Lover के हवाले

Last Updated 31 May 2023 03:27:08 PM IST

झारखंड के पलामू में एक युवक को जब अपनी नवविवाहिता पत्नी के किसी और से इश्क होने की खबर मिली, तो उसने ऐसा फैसला लिया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है। उसने तय किया कि वह मात्र 20 दिन पहले ब्याही गई पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर देगा।


नवविवाहिता Wife को कर दिया उसके Lover के हवाले

पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के भीतकिला गांव निवासी सनोज सिंह की शादी लेस्लीगंज के तुकाडीह निवासी प्रियंका के साथ बीते 10 मई को रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। दुल्हन प्रियंका ससुराल में थी तभी सोमवार को उसका पराना प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा उसके पास पहुंच गया। इसके पहले की दोनों के भागने की योजना सफल होती ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया।

जितेंद्र विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि प्रियंका के साथ उसका प्रेम संबंध वर्ष 2012 से ही चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे पर प्रियंका के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। इसकी वजह ये थी कि दोनों की जाति अलग-अलग थी। जब प्रियंका के पिता को हमारे प्रेम संबंध का पता चला तो उन्होंने उसकी शादी आनन-फानन में सनोज से करा दी। प्रेमिका की शादी की बात पता चलते ही वह उसके ससुराल पहुंचा था।

यह कहानी सामने आने के बाद सनोज सिंह ने पत्नी प्रियंका को उसके प्रेमी जितेंद्र के हवाले करने का फैसला किया। प्रियंका और उसके प्रेमी जितेंद्र का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और दोनों एक साथ जीवन गुजारना चाहते हैं। इस बीच पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। तय हुआ कि प्रियंका के घरवालों को बुलाकर उनके सामने उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया जाएगा।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment