जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में बड़ा विस्फोट, लगी भीषण आग, कई मजदूर घायल
झारखंड में जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में एक बंद पड़ी कोक प्लांट इकाई में शनिवार को अचानक विस्फोट के बाद आग लग गयी, जिसपर जल्द ही काबू पा लिया गया।
![]() |
कंपनी के अनुसार इस घटना में वहां ठेके पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो को हल्की चोर्ट आई जबकि एक मजदूर का इलाज चल रहा है। टाटा स्टील ने मुंबई से जारी एक बयान में कहा, आज सुबह, हमें अपने जमशेदपुर वर्क्स में कोक प्लांट यूनिट, में विस्फोट की एक घटना की सूचना मिली।
कंपनी ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति पर काबू पा लिया गया। बयान में कहा गया, इस धमाके और आगजनी में तीन ठेका मजदूरों को चोर्ट आई हैं। उनमें से दो को प्राथमिक इलाज बाद छुट्टी दे दी गयी, जबकि एक मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।'
उन्होंने कहा कि मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई और आगजनी के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। कंपनी ने कहा, "हम सुरक्षित संचालन और इसके सभी हितधारकों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसका सर उत्पादन पर नहीं पड़ा है।
#WATCH झारखंड | जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री के कोक प्लांट में कथित तौर पर बैटरी फटने से आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 2 मजदूरों के घायल होने की सूचना है। pic.twitter.com/7BiLH90D0D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2022
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने स्टील फैक्ट्री हादसे में घायल लोगों का हाल जाना।
जमशेदपुर की घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, 'जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है. जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्रवाई कर रही है।'
जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई कर रही है।@DCEastSinghbhum
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 7, 2022
| Tweet![]() |