झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी मेले में आगजनी और पथराव के बाद तनाव

Last Updated 11 Apr 2022 12:36:19 AM IST

लोहरदगा जिले के हिरही-हेंदलासो गांव के पास लगे रामनवमी मेले में रविवार को पथराव और आगजनी की घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव कायम हो गया है।


झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी मेले में आगजनी

बताया गया कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान एक इलाके में कुछ लोगों ने भीड़ पर अचानक पथराव कर दिया।

इससे भगदड़ मच गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया।

इसके बाद मेले में एक दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिलों और एक पिकअप वैन में आग लगा दी गई। भोगता बगीचा के पास दो घरों में भी आग लगा लगा दी गई है।

लोहरदगा के डीसी और एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन के आला अफसरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रित कर ली गई है।



पथराव की घटनाओं में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से दो लोग मनोहर साहू और भोला सिंह को गंभीर स्थिति में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment