झारखंड :देशभक्ति की भावना, जोश के साथ मनाया गया स्वंतत्रता दिवस

Last Updated 15 Aug 2020 05:28:09 PM IST

झारखंड भर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना और जोश के साथ मनाया गया।


 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में तिरंगा फहराया।

मुख्यमंत्री ने उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। सोरेन ने कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया। चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, चिकित्सा कर्मचारियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया गया।

महामारी को ध्यान में रखते हुए, आम जनता को कार्यक्रम से दूर रखा गया।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक एम.वी. राव ने पुलिस मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment