मोदी ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई दी

Last Updated 29 Dec 2019 06:12:24 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी।


मोदी ने हेमंत सोरेन को बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के विकास के लिए हेमंत सोरेन को केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।      

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन जी को बधाई। मैं झारखंड के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देता हूं।’’      

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में 44 वर्षीय आदिवासी नेता ने रविवार को शपथ ली।      

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन ने 81 सदस्यीय सदन में 47 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया था।      



मुख्यमंत्री के रूप में सोरेन का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह 2009 और 2013 के बीच उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री रहे थे।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment