बरहैट के बाद हेमंत ने दुमका में भी भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ा
झारखंड विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने बरहैट के बाद अब दुमका में भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी पर 2463 की बढ़त बना ली है।
![]() झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार हेमंत सोरेन(फाइल फोटो) |
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, राज्य की 81 सीटों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती चरण में सोरेन दुमका सीट पर डॉ. मरांडी से 6329 मतों से पीछे चल रहे थे लेकिन अभी प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर 2463 मतों की बढ़त बना ली है। वहीं सोरेन बरहैट में लगातार बढ़त कायम रखते हुए भाजपा उम्मीदवार सिमॉन मालटो से 8616 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भी सोरेन ने दुमका और बरहैट सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन जहां वह बरहैट से जीते वहीं दुमका से हार गए थे। उस चुनाव में भी सोरेन को भाजपा उम्मीदवार डॉ. लुईस मरांडी ने 4914 वोट के अंतर से पराजित किया था।
| Tweet![]() |