झारखंड रिजल्ट LIVE: रुझानों में JMM गठबंधन ने जादुई आंकड़ा पार किया
झारखंड में आज हो रही मतगणना के रुझान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महागठबंधन 44 सीटों पर बढ़त बनाकर सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है।
- 16:59 : हेमंत सोरेन ने कहा, झारखंड में आज से नया अध्याय शुरू हो रहा है, मेरे लिए आज का दिन संकल्प लेने का है।
- 16:58 : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने जनादेश के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
- 16:54 : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को अपनी निजी हार बताया और कहा कि जनता को जनादेश स्वीकार है।
- 15:30 : बीजेपी 24, जेवीएम 3, एजेएसयू 4 और 4 सीटों पर अन्य आगे चल रही है।
- 15:30 : रुझानों में जेएमएम गठबंधन को बहुमत हासिल हो गया है। जेएमएम गठबंधन 46 सीटों पर आगे है।
- 15:26 : बेरमो से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह, कोलेबीरा से कांग्रेस के विक्सल कोंगाड़ी और डुमरी से झामुमो के जगन्नाथ महतो ने जीत हासिल की।
- 15:26 : गोमिया से एजेएसयू के लंबोदर महतो, चंदनक्यारी से बीजेपी के मंत्री अमर कुमार बाउड़ी, खूंटी से भाजपा के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा जीते।
- 15:25 : रघुबर दास मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, जरूरत हुई तो झामुमो-कांग्रेस-राजद को समर्थन दूंगा: सरयू राय
- 15:02 : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, जेएमएम नीत गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी।
- 14:25 : जेएमएम गठबंधन 40 सीटों पर, बीजेपी 31, जेवीएम 3, एजेएसयू 3 और 4 सीटों पर अन्य आगे चल रही है।
- 13:30 : जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन 41 सीटों पर, बीजेपी 29 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
- 13:01 : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा से बागी हुए निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से पीछे चल रहे हैं।
- 12:58 : हेमंत सोरेन ने बरहैट के बाद अब दुमका में भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की उम्मीदवार और समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी पर बढ़त बना ली है।
- 12:11 : 28 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है वहीं विपक्षी जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन 42 सीटों पर आगे है।
- 11:56 : रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।
- 11:51 : जेवीएम सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर भाकपा-माले के राजकुमार यादव से आगे चल रहे हैं।
- 10:51 : वहीं भाजपा 28, जेवीएम 3, एजेएसयू 4 और 4 सीटों पर अन्य आगे।
- 10:50 : रुझानों में जेएमएम गठबंधन को बहुमत हासिल हो गया है। जेएमएम गठबंधन 42 सीटों पर आगे है।
- 10:12 : बीजेपी 30 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रहा है।
- 10:11 : जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर बीजेपी उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर बीजेपी से ही पीछे चल रहे हैं।
- 10:10 : मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं
- 9:51 : बीजेपी 31, जेएमएम गठबंधन 37, जेवीएम 4, एजेएसयू 3 और 5 सीटों पर अन्य आगे।
- 9:47 : बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार सीट से और रांची की प्रतिष्ठापरक सीट से बीजेपी के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं।
- 9:46 : मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं
- 9:44 : बीजेपी 29, जेएमएम गठबंधन 37, जेवीएम 4, एजेएसयू 2 सीटों और 5 पर अन्य आगे है।
- 9:42 : ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियम (एजेएसयू) के प्रत्याशी सुदेश महतो भी अपनी सिल्ली विधानसभा से आगे चल रहे हैं।
- 9:41 : जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन अपनी दोनों सीटों दुमका और बरहेट से आगे चल रहे हैं
- 9:41 : शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं, जिसमें जेएमएम गठबंधन बीजेपी से आगे चल रही है।
- 9:40 : झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती जारी है।
![]() |
वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हारते दिख रहे हैं।ॉ
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए हो रही मतगणना में झामुमो गठबंधन 44, वहीं, भाजपा 27, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) 3, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 3 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 1, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) एक और निर्दलीय ने दो सीट पर बढ़त बनायी है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद जमशेदपुर पूर्वी सीट पर पीछे चल रहे हैं। मतगणना में शुरुआती दौर में पीछे चल रहे भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय अब रघुवर दास से आगे चल रहे हैं।
इसी तरह उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और मधुपुर से भाजपा प्रत्याशी राज पालिवार झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी से पीछे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर में झामुमो के सुखराम उरांव से और विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव सिसई विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के जीगा सुशरण होरो से पीछे चल रहे हैं।
कांटे के मुकाबले में फंसी समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी दुमका में एक बार फिर झामुमो के हेमंत सोरेन से पीछे हो गयी हैं। सोरेन बरहैट सीट में भी लगातार बढ़त बनाए हुए।
झारखंड चुनाव रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट आगे देखें....
| Tweet![]() |