झारखंड में बोले अमित शाह, आपका वोट तय करेगा राज्य विकास के रास्ते पर चलेगा या नक्सलवाद के

Last Updated 02 Dec 2019 03:01:19 PM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को झारखंड की जनता से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि उनके वोट से यह तय होगा कि राज्य विकास पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को बीते 55 वर्षों के दौरान क्षेत्र में उनकी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्य का लेखाजोखा देने की चुनौती दी।  

गौरतलब है कि राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के सिलसिले में झारखंड में हैं। शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड में हैं। उनकी पार्टी ने 55 वर्ष में क्या विकास कार्य किए, वह उनका ब्यौरा दें, हमारे पास अपने पांच साल का लेखाजोखा है।’’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आदिवासियों का फायदा उठाने वाली, करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करने वाली और चुनाव के टिकट बेचने-खरीदने वाली पार्टियां झारखंड के विकास के लिए कभी काम नहीं कर सकतीं।  

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपका वोट तय करेगा कि झारखंड विकास के पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के।’’  

झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं। चक्रधरपुर में मतदान सात दिसंबर को दूसरे चरण में होगा।

भाषा
चक्रधरपुर(झारखंड)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment