भाजपा ने भारत को बनाया अखंड : राजनाथ

Last Updated 01 Dec 2019 07:13:14 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को अखंड बनाने दावा करते हुए आज कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने अन्य राज्यों के मुकाबले जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को चुटकी में समाप्त करके दिखाया है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने यहां झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो विधानसभा क्षेा में भाजपा प्रत्याशी योगेर महतो बाटुल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों का जम्मू-कश्मीर के प्रति नजरिया अलग था।  वहां का झंडा अलग और संविधान अलग था। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘एक संविधान, एक प्रधान और एक निशान’ का नारा दिया। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चुटकी अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत अब अखंड भारत हो गया है।  
   
भाजपा नेता ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाया है। उसकी धरती पर हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। उन्होने कहा कि पाकिस्तान की धरती से बार-बार आतंकी हमले हो रहे हैं लेकिन हमारी सेना उसका मुहतोड़ जवाब दे रही है।

श्री सिंह ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के समय मैंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाएंगे। कांग्रेस आरोप लगाती थी कि चुनाव आता है तो हम चुनावी वादे करने लग जाते हैं। अब भव्य राम मंदिर के निर्माण को कोई रोक नहीं सकता। जो कहा था वह कर दिखाया। भाजपा का यह चरिा है।’’
   
भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती है बल्कि लोगों के कल्याण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि मुसलमान महिलाओं में तीन तलाक की जो व्यवस्था थी उसे खत्म कर दिया गया। दूसरी राजनीतिक पार्टियां ऐसे कदम उठाने की हिम्मत नहीं कर पाई।


   
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, अब जनता को यह देखना है कि कौन सी पार्टी यहां सरकार बना सकती है। लोग राजनीति केवल सत्ता सुख के लिए करते हैं। उन्होंने वादा किया कि झारखंड में उनकी सरकार बन जाएगी तो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन-यापन करने परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराएगी। यहां 70 विद्यालयों के निर्माण की घोषणा रघुवर सरकार ने की है। बेटियों को पहली कक्षा से निशुल्क पढ़ाई कराई जाएगी।

वार्ता
बोकारो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment