गगनचुंबी राममंदिर बनाने का रास्ता साफ : अमित शाह

Last Updated 21 Nov 2019 02:50:45 PM IST

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लातेहार में कहा कि राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले से अयोध्या में मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है और उनकी सरकार वहां गगनचुंबी राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।




केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यहां भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही।      

शाह ने कहा, ‘‘भाजपा संवैधानिक तरीके से अयोध्या में राम मंदिर विवाद सुलझाना चाहती थी और अब इस मामले में न्यायालय का फैसला आ गया है, जिससे गगनचुंबी राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।’’ 

उन्होंने जनसमूह से सवाल किया कि क्या वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं, जिस पर भीड़ ने जोरदार ढंग से मंदिर निर्माण की बात का स्वागत किया। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा,‘‘कश्मीर की समस्या का निदान नरेन्द्र मोदी सरकार ने ही किया। सत्तर वर्षों से यह मामला लंबित था लेकिन हमारी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा कर वहां विकास का रास्ता खोल दिया और आतंकियों के प्रवेश का द्वार बंद कर दिया।’’ 

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी यह बतायें कि आजादी के बाद सत्तर वर्षों में कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए क्या कार्य किये?’’

 

भाषा
लातेहार


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment